नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लीजिए डाकघर की सेवाएं

रिलायंस इंफ्रा के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह डाकघर नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के ऐसे इलाके में बनाया गया है जहां जाने के लिए कोई टोकन लेने की जरूरत नहीं है। इससे मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों के साथ बाकी लोग भी इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि हम यात्रियों की फायदे के लिए कई सुविधाएं और सेवाएं शुरू करते रहते हैं। इस डाकघर की स्थापना इसी दिशा में एक कदम है। गौरतलब है कि नई दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो रिलांयस के कब्जे में है और वहीं इसकी संचालन का काम करती है।












Click it and Unblock the Notifications