अखिलेश के दरबार में लगी फरियादियों की भीड़

अखिलेश यादव के दरबार में गुहार लेकर करीब दस हज़ार लोग पहुंचे। उन्होंने सभी लोगों की समस्याएं सुनी। उनका आश्वासन लेकर लौटे लोगों को उंमीद बंधी है कि अब जल्द उनकी समस्या सुलझेगी। 5 कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास के बंद फाटक लोगों के लिए खुले इससे पहले भीड़ जमा थी। मुख्यमंत्री ने जैसे ही जनता दरबार लगाया तो हर कोई अपना दुख लेकर दौड़ पड़ा। भीड़ भी ऐसी कि जिसे संभालना पुलिस प्रशासन के लिए भी मुश्किल हो रहा था।
किसी को वेतन नहीं मिला तो किसी का गलत ट्रांसफर कर दिया गया था। लोगों को एक हॉल के अंदर क्रम से बिठा दिया गया। मुख्यमंत्री बारी-बारी से जनता का हाल पूछ रहे थे और आश्वासन दे रहे थे कि जल्द ही उनकी समस्या सुलझा ली जाएगी।
वहीं पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि पांच साल बाद लोगों को बोलने का मौका मिला है एक उम्मीद मिली है। अखिलेश का यह पहला जनता दरबार है जिसे 'जनता दर्शन' का नाम दिया गया है। जनता दरबार का वक्त सुबह 9 बजे से 11 बजे तक के लिए निर्धारित किया गया है जो कि हर बुधवार को आम जनता के लिए खोला जाएगा।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अखिलेश ने जनता दरबार शुरू करने की बात कही थी। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास में प्रवेश करने के बाद लगातार तीन दिन आम लोगों की समस्याएं सुनीं थीं। लोगों को भरोसा है कि अब मु यमंत्री उनकी समस्याओं को दूर करेंगे और आम लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications