आग लगने से धीमी पड़ी मुंबई की लाइफ लाइन

मंगलवार की रात कुर्ला-विद्या विहार के बीच सिग्नल पैनल में आग लग जने की वजह से इस रूट की सभी ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। जिस वजह से देर रात तक मुंबईवासी खासे परेशान हुए। इससे न केवल हार्बर लाइन पर बल्कि सेंट्रल लाइन पर भी असर पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक इन रूटों पर अगले तीन दिन तक ट्रेनें लेट चलेंगी।
यही नहीं इसकी वजह से पुणे से आ रही लंबी दूरी की चार ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
हुआ यूं कि मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक पैनल में आग लग गई। कर्मचारी समय से मौके पर पहुंच गये और आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद से कुर्ला-विद्या विहार के पैनल को मैनुअल कर दिया गया है। इस रूट पर सभी लोकल ट्रेनें 45 मिनट से डेढ़ घंटे तक लेट चल रही हैं।
उधर मुंबई के कुर्ला में रहने वाले राजीव सक्सेना ने बताया कि राजधानी में आज सिर्फ लोकल ट्रेन ही चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उनके ऑफिस में आज तमाम लोग देरी से पहुंचे। इसके अलावा कई स्टेशनों पर भी भारी भीड़ दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications