यह करप्शन के खिलाफ भाजपा जीत है: गडकरी

Nitin Gadkari
दिल्ली (ब्यूरो) । पिछले विधानसभा चुनाव में औसत प्रदर्शन करने वाली भाजपा को दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत से टानिक मिल गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने इसे करप्शन के खिलाफ जीत बताया है।

दिल्ली निगम की जीत के बाद मीडिया से मुखातिब हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा, दिल्ली में जो भी होगा वह देश के मूड को बताता है। दिल्ली निगम की जीत महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ है। इसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जनता ने एमसीडी के पांच वर्ष के कार्यकाल में गुड गवर्नेंस के नाम पर मतदान किया है।

कांग्रेस की खराब नीतियों से ही महंगाई पर काबू नहीं किया जा रहा है। दिल्ली की जनता को मूलभूत आवश्यकता तक सरकार मुहैया नहीं करा पा रही है। जनता का रुख देखकर लगता है कि आने वाला विधानसभा और लोकसभा चुनाव भाजपा का है। पंजाब, गोवा और अब दिल्ली की जीत के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से आम जनता के मन में काफी असंतोष है।

प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि परिणाम कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ जनादेश है। मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने दिल्ली पर राज करने का अधिकार खो दिया है। विस नेता प्रतिपक्ष प्रो. वीके मल्होत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव का जिम्मा संभाला था। अब उन्हें इस्तीफा दे देनी चाहिए। कांग्रेस के कुशासन की वजह से जनता ने भाजपा को दोबारा निगम में कार्य करने के लिए जनादेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+