एमसीडी चुनाव: जानिए कहां कौन जीता

एमसीडी चुनाव: क्लिक करें और जानिए कहां कौन जीता
उत्तर और पूर्वी नगर निगम में भाजपा अपने दम पर जीत हासिल करती दिख रही है, वहीं दक्षिणी निगम में वह सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है और उसे निर्दलीयों के समर्थन से जरूरी संख्या हासिल करने की उम्मीद है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तीन निगमों के 272 में से 206 वार्डों के परिणामों की घोषणा की है जिसमें से भाजपा को 106 वार्डो में जीत मिली है और कांग्रेस को 60 सीटें हासिल हुई है।
बसपा को 14 सीटें, रालोद को तीन, राकांपा और सपा को दो-दो तथा जद यू एवं इनेलो को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है। 17 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीत गए हैं। रविवार को नगर निगम के 272 वार्डो के लिए मतदान हुआ था। प्राप्त रूझानों के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली नगर निगम में भाजपा 104 वार्डो में 43 पर या तो बढ़त बनाए हुए है या जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है। अश्चर्यजनक रूप से इस क्षेत्र में अन्य उम्मीदवार 26 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
पूर्वी दिल्ली में 64 वार्डो में भाजपा 34 पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस 26 वार्ड में आगे चल रही है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 104 वार्डों में भाजपा 61 वार्डो में बढ़त बनाए हुए है वहीं कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर भर में 33 केंद्रों पर 272 वार्डो के लिए मतों की गिनती का काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications