कर्नाटक की तरह यूपी की बसों में होगा ऑनलाइन रिजर्वेशन

online reservation
लखनऊ। अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं तो वहां की खस्‍ताहाल बसों के बारे में जरूर सोचते होंगे। खास तौर से परिवहन विभाग की ढीली सेवाएं जरूर खयाल में आती होंगी। इन खस्ताहाल बसों से छुटकारे के लिए यूपी के विभिन्न जनपदों के बीच गोल्ड लाइन इंटरसिटी बस सेवा प्रारम्भ की जायेगी। यही नहीं अब आप कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की तरह यूपी में भी ऑनलाइन बस रिजर्वेशन होगा। इन बहुउद्देशीय बस सेवाओं की शुरूआत अगले माह मई से होगी।

इसके अलावा बस सेवा से वंचित विभिन्न ग्रामीण अंचलों को जिला मुख्यालयों से भी प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाएगा। इस आशय के निर्देश प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को दिये हैं। उन्होंने प्रमुख बस स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की भी उपलब्धता 15 मई तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

परिवहन मंत्री ने निगम में इंटेलीजेन्ट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेन्ट सिस्टम (आईटीएमएस) सेवा को लागू कराने के भी निर्देश दिये हैं, ताकि यात्रियों को इससे आनलाइन रिजर्वेशन, बस के आने-जाने का समय, यात्रा के दौरान बस की स्थिति, बस के पहुंचने के समय की संभावित जानकारी मिल सके। इसके अलावा किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में डिपो, जिला मुख्यालय एवं निगम मुख्यालय को तत्काल इसकी सूचना पहुंचने की सुविधा उपलब्ध हो सके।

प्रबंध निदेशक आलोक कुमार ने गोल्ड लाइन इण्टरसिटी बस सेवा के सम्बन्ध में कहा है कि यह सेवा सभी जनपदों में एक साथ प्रातः सात बजे से गन्तव्य के लिए व उसी दिन अपराह्न चार बजे से वापसी के लिए सुनिश्चित करायी जायेगी। इंटरसिटी बस सेवाओं के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक की दूरी ढाई सौ किलोमीटर तय की गयी है। श्री कुमार ने यात्री सुविधा संबंधी कार्ययोजना को तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+