स्टार न्यूज जल्द ही बन जाएगी एबीपी न्यूज

इसे देखते हुए हमने अपने ब्रांड को समाचार खंड से हटाने का कठिन निर्णय किया है। वर्ष 2003 में आनंद बाजार पत्रिका (एबीपी) समूह तथा स्टार समूह की इकाई स्टार इंडिया प्राइवेट लि. ने 74:26 के अनुपात में संयुक्त उद्यम एमसीसीएस का गठन किया था। बयान में कहा गया है कि स्टार तथा एबीपी समूह मीडिया सामग्री तथा संचार सेवाओं (एमसीसीएस) से स्टार ब्रांड को समाप्त करने पर सहमत हो गये हैं।
एमसीसीएस स्टार ब्रांड के तहत समाचार चैनल स्टार न्यूज, स्टार आनंद तथा स्टार माझा का परिचालन कर रही थी। अलग बयान में एमसीसीएस ने कहा कि हिंदी समाचार चैनल स्टार न्यूज को नया नाम एबीपी न्यूज दिया जाएगा। इसी प्रकार, बंगाली समाचार चैनल स्टार आनंद को एबीपी आनंद तथा स्टार माझा को एबीपी माझा नाम दिया जाएगा।
एमसीसीएस ने कहा कि एबीपी का मुख्य कारोबार समाचार है तथा उसकी समाचार चैनल के खंड में अपनी अनुषंगी कंपनी एमसीसीएस के जरिये अपना ब्रांड स्थापित करने की इच्छा है। स्टार इंडिया ने कहा कि यह अलगाव दो से चार महीने की अवधि में चरणों में होगा। हालांकि दोनों कंपनियों ने एमसीसीए के भविष्य के बारे में नहीं बताया।
स्टार इंडिया प्रमुख मीडिया और मनोरजंन कंपनी है जो आठ भाषाओं में 33 चैनलों का प्रसारण करता है। इसमें स्टार प्लस, स्टार वल्र्ड, स्टार मूवीज, चैनल वी तथा स्टार गोल्ड शामिल हैं। वहीं एबीपी समूह बंगाली समाचार पत्र आनंदबाजार पत्रिकार, अंग्रेजी समाचार पत्र द टेलीग्राफ तथा बिजनेस पत्रिका बिजनेस वल्र्ड समेत अन्य का प्रकाशन करता है।












Click it and Unblock the Notifications