एकदम फर्जी है यूपी की अखिलेश बिग्रेड

Akhilesh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में गठित अखिल भारतीय राष्ट्रीय अखिलेश यादव यूथ बिग्रेड को फर्जी करार दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह इस नाम से कोई संगठन गठित न करें।

मुख्‍यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव ने इस पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी की छवि बिगाडऩे व सरकार की गलत इस्तेमाल न करें। बावजूद इसके पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसी गलतियां दोहरायी जा रही हैं। अनुशासन का पाठ एक बार फिर पढ़ाते हुए उन्होंने सभी जिला/महानगर अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया है कि वह ऐसी गलतियां न दोहरायें।

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि इसकी पुनरावृत्ति हुई तो सख्‍त कार्रवाई की जायेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने बलिया के अमित ङ्क्षसह को अनुशासनहीनता के लिए
समाजवादी पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है। अनुशासनहीनता के आरोप में श्री यादव पहले भी कई कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर चुके हैं। कई को पार्टी से निष्कासित पर कईयों को निलंबित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है लिहाजा ऐसी कोई गल्ती न करें जिससे सपा का चुनाव में नुकसान उठाना पड़े। उन्होंने दोहराया कि जनता ने यदि सपा पर विश्वास करके उसे जिताया है तो हमारा फर्ज है कि हम अपने हितों को साधने की बजाय जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करें। अलिखलेश यादव ने महामायानगर (हाथरस) के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर मनोज यादव को नामित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+