अपमान कर माफी मांगना अमेरिका की आदत बन गई हैः एस एम कृष्णा

इस हादसे के खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुए आगे विदेश मंत्री का कहना है कि इस मामले को भारत की राजदूत निरुपमा राव अमेरिका के साथ उठाएंगी। उनको इस बारे में कहा गया है। दूसरी तरफ अमेरिका के कस्टम और बोर्डर प्रोटेक्शन डीपार्टमेंट ने भारतीय वाणिज्यदूतावास को पत्र लिखकर शाहरुख खान के मामले पर खेद जताया है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को गुरुवार को न्यूयार्क हवाईअड्डे पर 2 घंटे तक हिरासत में रखा गया। वह 'येल विश्वविद्यालय' से सम्मान ग्रहण करने यहां पहुंचे थे।
यह ऐसी पहली घटना नहीं है जब शाहरूख को इस तरह के वाकये का सामना करना पड़ा हो। 2009 में भी शाहरूख के साथ इसी तरह का व्यवहार किया गया था। उस समय तो उनके साथ कड़ी सख्ती बरती गई थी। और उन्हें किसी से भी बात करने तक की इजाजत नहीं दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications