डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ सिपाही गिरफ्तार

मेजर सिंह को बुधवार सुबह सीआईए पुलिस ने पानीपत बस अड्डे से गिरफ्तार किया। उसके बैग की तलाशी में एक किलोग्राम 210 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उसके पास पंजाब पुलिस का पहचान पत्र भी मिला। पहले तो पुलिस को लगा कि पहचान पत्र फर्जी है, लेकिन बाद में फिरोजपुर पुलिस से संपर्क के बाद उसकी पुष्टि की गई। वर्ष 1997 में पंजाब पुलिस में सिपाही के रूप में भर्ती आरोपी ने बताया कि मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर के श्यामगढ़ गांव से विजय से स्मैक लेकर आया था।
बस अड्डे से पंजाब जाने वाली बस में सवार होने वाला था कि पकड़ा गया। आरोपी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि चौहान की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सीआइए थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी को मध्य प्रदेश और अन्य जगहों पर जांच में शामिल कर, स्मैक तस्करी से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications