एमसीडी चुनाव में 9 फीसदी उम्मीदवार बलात्कारी व हत्यारे

जो रिपोर्ट प्रकाशित की गई है उसमें सबसे ज्यादा दागी भाजपा में है। उसके 211 उम्मीदवारों में 39 दागी हैं। कांग्रेस के 207 में 28, बसपा में 214 उम्मीदवारों में 19 और सपा ने अपने 77 उम्मीदवारों में चार दागियों को टिकट दिया है। रिपोर्ट जो बताती है उसमें 139 पर आपराधिक मामला दर्ज हैं। इन 139 उम्मीदवारों में 43 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनपर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूटपाट का केस दर्ज हैं।
चुनाव के दौरान अपराध में 27 फीसदी कमी
दिल्ली नगर निगम चुनाव के कारण राजधानी में अपराधी भी चुनाव के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस का आंकडा बयां कर रहा है कि जब से चुनावी सक्रियता बढ़ी है राजधानी में कुल अपराधिक वारदातों में 27 फीसदी कमी आई है। सबसे अधिक कमी झपटमारी व लूटपाट जैसे राह चलते अपराधिक वारदातों में आई है।
दूसरी तरफ टिकट बंटवारे के बाद से अब तक प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के बीच लड़ाई-झगड़े व धमकी देने की दिल्ली भर में कुल 137 शिकायतें आई हैं। इनमें 11 शिकायतों पर विभिन्न थानों में मामला दर्ज कर लिया गया। 86 शिकायतों में सुलहनामा करा दिया गया, जबकि 40 मामले विचाराधीन हैं। पुलिस अधिकारी की मानें तो चुनाव के दौरान अपराधिक प्रवृत्ति के लोग किसी न किसी परिचित या रिश्तेदार उम्मीदवारों के साथ चुनाव प्रचार में लग जाते हैं। उन्हें घूमने, अच्छा खाने व जमकर शराब पीने का मौका मिलता है।
उनकी कुछ कमाई भी हो जाती है। इसलिए अपराधिक प्रवृत्ति के लोग चुनाव के दौरान चुनावी रंग में रंग जाते हैं। पुलिस अधिकारी का यह भी कहना है कि चुनाव के दौरान थाना पुलिस की व्यस्तता भी बढ़ जाती है। इससे थाने में आई शिकायतों पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करती है या बाद में आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेती है।












Click it and Unblock the Notifications