इंडोनेशिया और चेन्‍नई में फिर भूकंप के झटके

Chennai
सुमात्रा/चेन्‍नई। दोपहर दो बजे के करीब 8.7 तीव्रता वाले भूकंप के बाद 28 देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। करीब दो घंटे बाज जब समुद्री लहरों की तीव्रता को कम होता देख सुनामी की चेतावनी वपस ही ली गई थी कि इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप आ गया। इस भूकंप की रिक्‍टेयर पैमाने पर तीव्रता 8.2 थी। इसके भी झटके चेन्‍नई में महसूस किये गये।

यह भूकंप शाम को करीब चार बजे आया। लगातार दो बार भूकंप के झटकों से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल उत्‍पन्‍न हो गया। इसकी वजह से खास तौर से तटीय इलाकों के में लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके अलावा मोबाइल फोन और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि किसी भी जानहानि की खबर नहीं है।

सुनामी सेंटर के मुताबिक भारतीय महासागर में इस भूकंप के कारण भी सुनामी उत्‍पन्‍न होने का खतरा बढ़ गया है। लिहाजा एशिया केंद्र ने फिर से सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। भारतीय प्रशासन लगातार नजरें बनाये हुए है, क्‍योंकि माना जा रहा है कि अगर सुनामी आयी तो तमिलनाडु के पूर्वी तट पर भारी क्षति पहुंचा सकता है। अनुमान है कि यदि सुनामी आया तो ऊंची लहरें भी उठ सकती हैं।

उधर केंद्र सरकार पोर्ट ब्‍लेयर से भी पल-पल की जानकारियां ले रही है। केंद्रीय आपदा प्रबंधन विभाग ने ऐतयात के तौर पर पोर्ट ब्‍लेयर और चेन्‍नई के लिए दो अलग-अलग टीमें रवाना कर दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+