फलक की तरह मासूम आफरीन भी हार गई जिंदगी की जंग

मालूम हो कि मासूम आफरीन अपने हैवान पिता की शिकार बनी थी। बेटे की चाह में उसके पिता ने आफरीन को जान से मारने की कोशिश की थी। हैवान पिता ने आफरीन के शरीर को सिगरेट से जलाया था और उसके सिर को दीवार पर पटक दिया था। वाणी विलास की डॉक्टर प्रेमलता ने बताया कि जब आफरीन अस्पताल लाई गई थी तो उसके शरीर पर कई जगह कटे होने के गहरे निशान थे।
पूरी कहानी के बारे में आपको बताते चलें कि बीते 9 अप्रैल को बैंगलूरू के सिटी अस्पताल में 3 माह की एक मासूम बच्ची आफरीन को भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे देखते ही आईसीयू में एडमिट करने को कहा था। दरअसल उस मासूम बच्ची के हैवान पिता ने उसे जान से मारने के लिये उसके शरीर को सिगरेट से जलाया था। इतना ही नहीं उसने उसके सिर को दिवार पर पटक दिया था। बच्ची के रोने पर उसकी मां रेशमा फौरन कमरे में आई और बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची।
इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद मासूम बच्ची का पिता उमर घर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि उमर की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी क्योंकि वह उससे बेटे का चाह करता था। बेटा ना होने पर वह उसे मारता पीटता था। उसके बाद ढेड साल पूर्व उसने दूसरी शादी की। तीन माह पूर्व जब उसकी पत्नी को बेटी हुई तो वह उसे देखने के लिये अस्पताल तक नहीं गया और उसे जान से मारने की योजना बनाने लगा। उसके बाद आज जब बच्ची की मां जरुरी काम कर रही थी तो उसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया। दूसरी ओर आफरीन की मां का कहना है वो किसी भी कीमत पर इंसाफ चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications