भारत यात्रा से पहले सईद मसले पर जरदारी, कयानी और गिलानी की बैठक

यह बैठक यहां गवर्नर हाउस में हुई। जरदारी आज दिनभर की यात्रा पर भारत के लिए रवाना हो गए। वह अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करने के लिए भारत की निजी यात्रा पर गए हैं लेकिन दोपहर के भोजन पर उनकी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात निर्धारित है। गवर्नर हाउस के सूत्रों ने बताया कि कल रात की बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने अपनी भारत यात्रा को लेकर सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री को विश्वास में लिया।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने बताया कि बैठक के दौरान सुरक्षा हालात पर चर्चा की गई। बाबर ने कहा कि प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के साथ एक अलग बैठक की और सियाचिन में कल हुए भारी हिमस्खलन में फंसे कम से कम 100 सैनिकों को बचाने के लिए तलाशी एवं बचाव अभियान पर चर्चा की। घटना को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति ने जोर दिया कि तलाशी एवं बचाव अभियान में सभी संसाधनों को लगाया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications