मेहमान बनकर आये हत्यारे, की मां बेटे की हत्या

Murder
जींद। जुलाना के वार्ड नंबर 12 में एक मकान में मेहमान बनकर आये तीन हत्यारों ने मां-बेटे की निर्मम हत्या कर दी,जबकि मृतक महिला का छोटा बेटा बाल-बाल बच गया। हत्यारे घर से मकान मालिक का एक लाइसैंसी हथियार एवं लाखों रुपये के जेवर व नकदी भी लूटकर फरार हो गये।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस कप्तान अशोक कुमार,डीएसपी रिशाल सिंह, सरदार अमरीक सिंह,सीआईए निरीक्षक वीरेंद्र खर्ब,थाना प्रभारी रोहतास ढुल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी छानबीन शुरू की। जिला पुलिस कप्तान ने दावा करते हुए कहा है कि हत्या की इस गुत्थी को शीघ्र सुलझाकर हत्यारों को काबू कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर 12 में पवन ढिगाना नामक युवक अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को वह किसी काम से जींद गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी सविता(28),बड़ा बेटा सुमित(9) व छोटा बेटा नितेश(5) मौजूद थे। बताया गया है दोपहर 12 बजे के आसपास तीन युवक उसके घर मेहमान बनकर आये और घर के अंदर ड्राइंग रूम में बैठ गये। कथित मेहमान सगुन के तौर पर मिठाई का एक डिब्बा भी साथ लेकर आये थे।

ड्राइंग रूम में बैठने के बाद पवन की पत्नी सविता ने उन्हें तीन गिलासों में पानी पिलाया और चाय बनाने के लिए रसोई में चली गयी। बताया गया है कि इसी दौरान हत्यारों ने रसोई में जाकर सविता पर चाकु से ताबड़-तोड़ हमला करके उसे वहीं ढेर कर दिया। दूसरे कमरे में मासूम बच्चे सुमित(9) की हत्या करके उसके शव को डबल बैड के अंदर डाल दिया। बताया गया है कि इसी दोरान छोटा बेटा नितेश(5) हत्यारों को चकमा देकर घर से बाहर निकल गया,जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गयी।

हत्यारों ने इस जघन्य वारदात को बड़े आराम से अंजाम तक पहुंचाया और वॉश-वेशन पर अपने हाथ धोकर घर से निकल गये। मकान मालिक पवन ने बताया कि घटना की सूचना उसके छोटे बेटे नितेश ने फोन पर दी और बताया कि मम्मी को मार गये और भैया सुमित को उठा ले गये।

उसने घर आकर देखा तो उसकी पत्नी का शव रसोई में खून से लथपथ पड़ा था, तथा उसके बेटे सुमित को मारकर डबल बेड के अंदर फैंका गया था। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस कप्तान अशोक कुमार में नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौक से साक्ष्यों को जुटाया और दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य हस्पताल में पहुंचाया।

पीडि़त पवन ढिगाना ने पुलिस एवं मीडिया को बताया कि हत्यारे उसकी पत्नी व बेटे की हत्या करने के बाद उसके घर से उसका लाईसैंसी हथियार व करीब 15 लाख रुपये के जेवर व नकदी लूटकर ले गये। पवन ने बताया कि उसके पास करसोला गांव निवासी गौतम नामक एक युवक का अच्छा-खासा आना जाना है।

गौतम ने ही उसे फोन करके यह पूछा था कि वह कहां है,जब उसने बताया कि वह जींद गया हुआ है,तो उसने फोन काट दिया और उसके बाद न तो उसका फोन आया और न ही वह स्वंय ही यहां आया है। उसके छोटे बेटे ने उसे बताया है कि उसकी मम्मी व भाई को मारने वाले गौतम के ही दोस्त थे, जिन्हें वह पहचानता है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर जुलाना के विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, युवा इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल सहित काफी संख्यां में अन्य लोग मौके पर पहुंचे। विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने पुलिस कप्तान से मांग करते हुए कहा है कि हत्यारों को शीघ्र काबू किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+