कांग्रेसी सांसद के घर रहने वाले युवक का अपहरण

संसद मार्ग थाने के अधिकारी ने बताया कि युवक का नाम मोहम्मद अशरफ उर्फ बाबू (21) है। वह नार्थ एवेन्यू स्थित सांसद कोठी (नंबर 130) में पिता मोहम्मद अरशद, मां फातिमा, मामा व 14 वर्षीय छोटी बहन के साथ पहली मंजिल पर बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। भूतल पर सांसद परिवार के साथ रहते हैं। मोहम्मद अशरफ मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का रहने वाला है।
बताया जाता है कि अशरफ पड़ोस में रहने वाले एक युवक से तीन हजार रुपये उधार लिये थे। बीते 25 मार्च की शाम सात बजे अशरफ उसके घर पैसे लौटाने गया था। किंतु वह घर पर नहीं मिला जिससे वह लौट आया था। रात करीब 10.30 बजे किसी ने अशरफ को फोन किया।
उससे बात करने के बाद अशरफ बहन को यह कहते हुए नीचे चला गया था कि वह दोस्त को पैसे देने जा रहा है। तुरंत वापस आ जाएगा। किंतु कई घंटे तक जब वह नहीं आया तब बहन ने माता-पिता को मामले की जानकारी दे दी। परिजनों ने खोजबीन के बाद संसद मार्ग थाना पुलिस को सूचना दी।












Click it and Unblock the Notifications