चीन की चेतावनी, द. चीन सागर में तेल ना खोजे भारत

india, china
नई दिल्‍ली। तेल खोजने के मामले को लेकर भारत-चीन एक बार फिर आमने-सामने खड़े नजर आ रहे है। दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र में तेल खोजने पर भारत को चीन ने चेतावनी दे डाली। चीनी के एक सीनियर अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा है अगर भारत ऐसा करता है तो उसको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

बुधवार को कंबोडिया में खत्‍म हुए आसियान शिखर सम्‍मेलन में विवादित क्षेत्र के मसले पर चीन को भारत झटका लगा था, शायद इसी कारण से चीन का कड़ा रूख देखा गया। नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ साउथ चाइना के प्रेसिडेंट वू शिचुन ने दक्षिण चीन सागर में तेल कंपनियों के द्वारा तेल की खोज से जुडी संयुक्‍त परियोजना पर कहा कि चीन अपने समुद्री इलाके में किसी भी तरह का साझा कोऑपरेशन नहीं चाहता है।

चीन ने आसियान सम्‍मेलन के समय अपनी पूरी कोशीश की कि दक्षिण चीन सागर के विवाद पर कोई चर्चा न हो सके, लेकिन वह इस विवाद को इस सम्‍मेलन से दूर रखना में असफल रहा। दक्षिण चीन सागर में 52 आइलैंड्स के स्‍वामित्‍व को लेकर आसियान देशों के तीन सदस्‍यों- वियतनाम, मलेशिया और फिलिपिंस के बीच काफी कड़वाहट है।

भारतीय सेना ने आगाह किया है कि पाकिस्‍तान को मिल रही लगातार चीन की मदद से भारत के सामने सबसे बड़ा खतरा खड़ा हो सकता है। चीन की सेना की आधुनिकीकरण और पाकिस्‍तान में तैयार हो रहे बुनियादी ढ़ाचे के विकास में मिल रही चीन की मदद, भारत के लिए एक बड़ा‍ खतरा पैदा कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+