मुंबई हमले में हाफिज के साथ शामिल था लादेन!

जानकारी के मुताबिक बीते साल जब अमेरिकी फौज ने एबटाबाद स्थित लादेन के ठिकाने पर हमला किया था तो उन्हें वहां से काफी दस्तावेज मिले थे। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अमेरिकी जांच एजेंसियों ने ये खुलासा किया है। अमेरिका ने यह खुलासा किया है कि हमले से पहले भारत में डेविड हेडली ने जो तस्वीरें ली थीं और वीडियो रिकॉर्डिंग की थी, उन्हें लादेन ने देखा था।
मालूम हो कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमलों में 4 विदेशियों सहित 166 लोगों की जान गई थी। हमलों की जांच के दौरान बार-बार ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि मुंबई हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा ने मिलकर रची थी। अमेरिका के नए खुलासे से उन खबरों पर मुहर लग गई है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका की तरफ से मुंबई हमले के मास्टरमांइड पर अचानक 51 करोड का इनाम घोषित कर देने पर भी सवाल उठने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications