बापू को माला पहनाने गये सांसद का हाथ टूटा

हुई जब सपा सांसद व राज्यसभा सदस्य ब्रजभूषण तिवारी के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी प्रतिमा के निकट गिरे सांसद को लोगों ने उठाया और घायल अवस्था में उन्हें तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया।
प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित हुए एक सम्मान समारोह में सपा सांसद ब्रजभूषण तिवारी बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे। कार्यक्रम के दौरान श्री तिवारी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्र्यापण करना था। संचालनकर्ता ने आदर के साथ सांसद को माल्यार्पण के लिए आमंत्रित किया तथा वह गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए उठे और जैसे ही वह प्रतिमा के निकट पहुंचे अचानक गिर पड़े। लोगों का कहना था कि ऊंची- नीची जमीन होने के कारण वह अपना संतुलन नहीं बना सके और उनका पैर फिसल गया तथा वह हाथ के बल गिरे। हाथ के सहारे गिरने के कारण उनके हाथ की हड्डी टूट गयी।
दर्द से कराहते सांसद को उठाकर लोग आनन-फानन में अस्पताल ले गये। डॉक्टरों ने जांच की और एक्स-रे कराया तो पता चला कि उनके हाथ की हड्डी टूट गयी है और पैर में मोच आयी है। फिलहाल सांसद के हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया गया है। वहीं सांसद के समर्थकों का कहना है कि आयोजकों ने सही व्यवस्था नहीं की थी। उबड़-खाबड़ जमीन पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं करना चाहिए था। वहीं आयोजकों ने इसे महज एक दुर्घटना करार दी और कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया गया, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications