वर्ल्ड बैंक का खुलासा, राजमार्ग परियोजना में हुआ महाघोटाला

वर्ल्ड बैंक की इस रिपोर्ट की कॉपी को वित्त मंत्रालय ने सड़क और परिवहन मंत्रालय को भेज दी है। वित्त मंत्रायल ने निर्देश दिया है कि इस मामले पर उचित कार्यवाही की जाए और इसकी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। मंत्रालय को दी गयी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ठेकेदार कभी कभार सोने के सिक्के भी घूस में देते है।
इस खुलासे में खासकर लखनऊ-मुजफ्फरपुर हाइवे का जिक्र किया गया है। इसमें आरोप है कि एनएचएआई के अधिकारियों को भी दिया गया था और निर्माण कार्य में धांधली भी की गई थी। इस रिपोर्ट के बाद एक प्रेस वार्ता में केंद्रीय सड़क परिवहण और राजमर्ग मंत्री सीपी जोशी ने कहा है कि इस धांधली की तह तक जांच की जाएगी। बिहार के मुख्यमंमत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इस परियोजना में धांधली का शक पहले से ही था।












Click it and Unblock the Notifications