घोड़े पर बैठकर रेलवे स्टेशन से निकले विधायक

Samajwadi Party Flag
देवरिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को हरा सपा की जीत का डंका बजाने वाले विधायक शाकिर अली जब अपने इलाके में पहुंचे तो उनको देखने वाले दंग रहे गए। ट्रेन से उतरते ही वह घोड़े पर सवार हो गए रेलवे स्टेशन के कई चक्कर लगाए। अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्‍न मनाते हुए अली ने कहा कि आने वाले दिनों पूरे विधान सभा क्षेत्र का घोड़े पर बैठकर दौरा करेंगे तथा पार्टी को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि घोड़ा व उनकी पार्टी को चुनाव निशान साइकिल एक समान ही है। घोड़े पर बैठकर प्लेटफार्म पर चहलकदमी करने को भाजपा ने सपा के गुण्डाराज की वापसी करार दिया। देवरिया के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को हराने वाले सपा विधायक शाकिर अली चुनाव बाद पहली बार अपने जिले पहुंचे। उनके स्वागत में भारी संख्या में उनके समर्थक रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।

अली के स्टेशन पहुंचते ही उनके समर्थकों ने पहले वहां एक युवक को पाकेटमार बताकर बुरी तरह पीटा। जबकि उनके कुछ समर्थक प्लेटफार्म नं. 2 पर घोड़ा ले आये और सपा विधायक से उसपर बैठने की गुजारिश करने लगे। घोड़ा देखकर उत्साहित विधायक उस सवार हो गए और प्लेटफार्म के चक्कर लगाने लगे। विधायक ने कहा कि घोडे़ व साइकिल चुनाव चिह्न की सवारी एक ही है और वह आने वाले समय में घोडे़ से चलकर पूर्वांचल में दौरा करेंगे तथा पार्टी को मजबूत करेंगे।

घोड़े पर चढ़कर रेलवे स्टेशन से निकलने वाले विधायक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शाही ने इसे सपाई गुण्डाराज की वापसी की निन्दा करते हुए कहा कि सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में ऐसी घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। उन्होंने कहा कि मंत्री महबूब अली के स्वागत में फायरिंग हुई, झांसी में पत्रकारों को बंधक बनाने व मारने की घटना पहले ही हो चुकी है। फिरोजाबाद में सपा नेताओं की फायरिंग से कई लोग मारे जा चुके हैं। मुरादाबाद में एक राज्यमंत्री के समर्थक ने एक अधिकारी की पिटाई की जबकि उसी जिले में एक सपा विधायक के पुत्र ने आरटीओ कार्यालय में गुण्डागर्दी की। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद जनता को इस प्रकार की घटनाओं से दो चार होना ही पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+