मुसलमानों से किये वादे पूरे करने निकले अखिलेश

रहेगी बल्कि इसको रोजी-रोटी से जोड़ते हुए नौकरियां दी जायेंगी।
उन्होंने तकनीकी क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उर्दू भाषा को तकनीकी क्षेत्र के भी जोड़ा जायेगा। मदरसों में केवल धर्म से जुड़ा ज्ञान ही नहीं दिया जायेगा बल्कि तकनीकी शिक्षा भी दी जायेगी इसके लिए मदरसों में विशेष बजट का प्रावधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने मुस्लिमों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार रंगनाथ मिश्र एवं सच्चर आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव डालेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जो सिफारिशें राज्य सरकार लागू कर सकती है उन्हें अतिशीघ्र प्रदेश में लागू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सच्चर आयोग की सिफारिशों के क्रम में मुसलमानों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से अत्यन्त पिछड़ा मानते हुए उन्हें दलितों की तरह जनसं या के आधार पर अलग से आरक्षण दिया जायेगा।
यादव ने कहा कि उनकी सरकार इस बात को महसूस कर रही है कि मुस्लिम शिक्षण संस्थान बहुत कम हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मुस्लिम बहुल जिलों में नये सरकारी शैक्षिक संस्थानों की स्थापना करेगी। वहीं यादव ने सपा के घोषणापत्र में किये गये वादों को हर कीमत पर पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा धन की कमी को आड़े नहीं आने देगी और जो वादे किये हैं, उन्हें जरूर पूरा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications