एनआरआई महिला बाथरूम में धू-धूकर जल गई

परिवार वालों ने बताया कि बलविंदर दो महिने पहले ही अमेरिका से भारत आयी थी। वह दिमागी रूप से परेशान चल रही थी। बलविंदर के भाई हरदीप ने बताया कि 18 साल पहले उसकी शादी नकोदर के गांव हरकपुर के रहने वाले एनआरआई पवित्र सिंह से हुई थी। शादी के बाद वह अमेरिका में ही रहने लगी। उसके एक बेटा और एक बेटी भी है।
कुछ साल से बलविंदर ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो टेस्ट दिए लेकिन वह पास ने हो सकी। उसको लाइसेंस नहीं मिल सका जिसके कारण वह तनाव महसूस करने लगी। वह दो महिने पहले भारत आई और भाई के साथ की रहने लगी। उसका जालंधर के एक डॉक्टर से इलाज भी चल रहा था।
रविवार दोपहर लगभग दो बजे बलविंदर के चिल्लाने की आवाज आयी। कमरे का दरवाजा अंदर से लाक था जिसे तोड़कर घर वाले अंदर पहुंचे। वह बाथरूम में थी और वहां से धुआ निकल रहा था। जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह आंग में पूरी तरह झुलस चुकी थी। उसको अस्ताल ले जाया गया लेकिन दो घंटे में ही उसकी मौत हो गयी। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। शायद उसने खुद ही आग लगा ली।












Click it and Unblock the Notifications