रक्षा मंत्रालय की घूसखोरी मसले पर देवगौड़ा बाप-बेटे में मतभेद क्यों?

कुमारास्वामी का कहना है कि जब उनके पिता एच.डी. देवगौड़ा पीएम पद पर थे उनके और उनके पिता के पास रक्षा सौदो के दलाल आया करते थे। लेकिन जहां भरी मीडिया के सामने एच.डी. कुमारस्वामी ने इस बात का दावा किया है वहीं दूसरी ओर उनके पिता ही एच.डी.देवगौड़ा ने इस बात का खंडन किया है और कहा कि कुमारास्वामी के दावों में कोई दम नहीं है।
आपको बता दें कि देव गौड़ा 1996 से 97 तक प्रधानमंत्री रहे थे। एक संवाददाता सम्मेलन में अपने बेटे के दावे पर देव गौड़ा ने कहा कि वह नहीं जानते कि कुमारस्वामी यह दावा क्यों कर रहे हैं। कुमारस्वामी ने हालांकि दावा करते हुए यह बताने से इनकार किया कि किसने उन्हें रिश्वत की पेशकश की थी, किस सौदे के लिए पेशकश की थी और रिश्वत के तौर पर कितनी रकम की पेशकश की गई थी।
यह पूछे जाने पर कि यह खुलासा वह अब क्यों कर रहे हैं, कुमारस्वामी ने कहा कि जब सेना प्रमुख वी.के. सिंह ने दावा किया कि भारतीय सेना की खातिर घटिया वाहन खरीदने के लिए उन्हें 14 करोड़ रूपए रिश्वत के तौर पर देने की पेशकश की गई थी, तब उन्हें यह जानकारी सार्वजनिक करने की प्रेरणा मिली।












Click it and Unblock the Notifications