गोल्ड एक्ट के खिलाफ हरियाणा में प्रदर्शन व भूख हड़ताल

Gold
सिरसा/फतेहाबाद। स्वर्णकारों व ज्वैलरी कारोबार से जुड़े लोगों ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ स्थानीय भगत सिंह चौक में धरना प्रदर्शन किया तथा भूख हड़ताल शुरू की। इस धरना प्रदर्शन तथा भूख हड़ताल को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल व इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ ने भी खुला समर्थन दिया है।

स्वर्णकार संघ व ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से शुरू किए गए अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल में शहर के सभी दुकानदारों ने हिस्सा लिया तथा अपनी दुकानें बंद करके धरना पर पहुंचकर काली पट्टियां बांधकर सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। भूख हड़ताल में बलवीर सोनी, सुखविंद्र सोनी, भागीरथ सोनी, सुरजीत सोनी, रंजन कुमार सांखोंवाला, अमृत भल्ला व हेमंत सोनी शामिल हुए। क्रमिक भूख हड़ताल में प्रतिदिन व्यापारी भाग लेंगे।

वहीं फतेहाबाद में स्वर्णकरों का धरना चौथे दिन में प्रवेश कर गया। चौथे दिन भी जिलाभर के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। उधमसिंह पार्क में चल रहे धरने को आज विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने अपना समर्थन देते हुए सरकार से गोल्ड एक्ट की विभिन्न धाराओं को वापिस लेने की मांग की। आज के धरने में नगरपरिषद के प्रधान विरेन्द्र नारंग भी पहुंचे और उन्होंने स्वर्णकारों की समस्याओं को सुना। हरियाणा जनहित कांग्रेस की ओर से फतेहाबाद जिला प्रधान राजेन्द्र चौधरी काका ने धरनास्थल पर पहुंचकर स्वर्णकारों को अपना समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार स्वर्णकारों के साथ नाइंसाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि कल हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई के फतेहाबाद दौरे के दौरान उनसे स्वर्णकारों के मामले में चर्चा की जाएगी और इस मामले को संसद में उठाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर डॉ. जितेन्द्र चौधरी सहित अनेक हजकां नेता मौजूद थे।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि केंद्र सरकार ने बजट में जो अनब्रांडेड आभूषणों पर उत्पाद शुल्क लगाया है तथा गोल्ड कंट्रोल एक्ट को फिर से लागू किया है, इन्हें वापस लिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उत्पाद शुल्क लगाने तथा गोल्ड कंट्रोल एक्ट से इंस्पकेटरी राज को बढावा मिलेगा और भ्रष्टाचार पनपेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+