यूपी के बाद दिल्ली फतेह के मूड में मुलायम

मुलायम ने यूपी में सपा की जीत का क्रेडिट अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि आप लोगों की मेहनत और लगन से सपा ने यूपी की लड़ाई जीत ली। अब इस शानदार जीत के बाद हमारा मिशन साल 2014 में होने वाले आम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतना है।
यादव ने अपवने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर दिल्ली फतेह करना चाहते हैं तो अभी से उन्हें अपने अपने-अपने क्षेत्रों में वापस जाना होगा, जनता से सम्पर्क करना होगा। लोगों की समस्याओं को हल करने का प्रयास करें। किसानों और बेकारों के मसलों पर विशेष ध्यान दें। कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलेगा। हमें लेकिन एकजुट होकर काम करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications