अंधी, बहरी और गूंगी है सरकार: अन्ना हजारे

Anna And Team
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर आज अन्ना हजारे अब से थोड़ी देर बाद अनशन करने जा रहे हैं। अनशन के लिए जंतर-मंतर जाने ये पहले अन्ना ने मीडिया से बात की और जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। अन्ना ने कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि वो ऐसे देश में रहते है जहां की सरकार अंधी, बहरी और गूंगी है।

ना तो उसे शहीदों की आवाज सुनायी दे रही है और ना ही उसे आम जनता का दुख नजर आता है। अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है भारत सरकार अंधी, गूंगी और बहरी है। आपको बता दें कि अनशन के दौरान अन्ना संसद के मौजूदा सत्र में जन लोकपाल विधेयक पारित करने तथा जन लोकपाल विधेयक के तहत ह्विसलब्लोअर की सुरक्षा के लिए सख्त प्रावधान करने की भी मांग करेंगे।

इस बार के अनशन में जहां आम जनता मौजूद होगी वहीं माफिया और आतंकियों के हाथों मारे गए शहीदों के परिजन भी शामिल होंगे। इस बात की जानकारी अन्ना की सहयोगी किरण बेदी ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया मप्र के मुरैना में खनन माफिया द्वारा मारे गये आईपीएस नरेंद्र कुमार के पिता और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के दिवंगत अधिकारी मंजुनाथ शणमुगम के परिजन भी अनशन स्थल पर मौजूद रहेंगे।

इससे पहले अन्ना हजारे ने ऐलान किया अगर सरकार साल 2014 में होने वाले आम चुनाव से पहले जन लोकपाल विधेयक पारित नहीं करती तो बड़ा आंदोलन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+