मानसिक संतुलन खो बैठे हैं श्री श्री रविशंकर: सिब्बल

वहीं बीजेपी नेता तरुण विजय ने श्री श्री रविशंकर के बयान पर अफसोस का इजहार करते हुए कहा है कि श्री श्री को इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। एनसीपी के नेता तारिक अनवर ने श्री श्री रविशंकर के बयान पर आपत्ति जताई है। तारिक के मुताबिक आम लोगों के बच्चे ज्यादातर सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं इसलिए श्री श्री का बयान भावनाओं को आहत करने वाला है।
इससे पहले श्री श्री रविशंकर ने जयपुर में कहा कि अक्सर सरकारी स्कूलों में पढ़े बच्चे ही नक्सलवाद में शामिल होते हैं और प्राइवेट स्कूलों में पढ़े बच्चों में इस तरह की बातें नहीं होती। श्री श्री ने यह भी सलाह दी है कि सरकारी स्कूलों को निजी हाथों में दे दिया जाना चाहिए। मालूम हो कि श्री श्री रविशंकर जयपुर में एक निजी स्कूल के उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications