गुडग़ांव की एक्सपोर्ट कंपनी में बवाल, वाहन फूंके

Fire
गुडग़ांव। यहां की एक एक्सपोर्ट गारमेंटस कंपनी में मजदूर के साथ ठेकेदार के मारपीट करने पर गुस्साए हजारों मजदूरों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने कंपनी में तोडफ़ोड़ करके कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए आई पुलिस पर पथराव में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिर पुलिस ने लाठीचार्ज करके उग्र लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने करीब 20 श्रमिकों को हिरासत में लिया है। सेक्टर-37 की ओरियंट क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड कपंनी में रविवार को कोई श्रमिक काम पर नहीं आया था।

सोमवार सुबह ठेकेदार ने न सिर्फ उसे थप्पड़ मारा, बल्कि कैंची से हाथ पर वार करके घायल कर दिया। साथी कर्मी की यह हालत देख करीब तीन हजार श्रमिक उग्र हो गए। पहले उन्होंने ठेकेदार के साथ मारपीट की और फिर कंपनी में तोडफ़ोड़ करनी शुरू कर दी। यही नहीं उन्होंने कंपनी में खड़ी एक एंबुलेंस, तीन कारों, पांच स्कूटरों, दस मोटरसाइकिलों और कंटेनर को आग के हवाले कर दिया। जब पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची तो श्रमिकों ने उन पर भी पथराव शुरू कर दिया। जिससे सात पुलिस कर्मी घायल हो गए।

स्थिति नाजुक होते देख एसीपी, पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी पीछे हटने लगे तो मजदूरों ने थाना प्रभारी की जिप्सी, दमकल गाड़ी और एसीपी की टवेरा में आग लगा दी। इससे टवेरा जल गई, जबकि दो गाडिय़ों को बचा लिया गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर तीनों जोन के डीसीपी व 10 थाना प्रभारी पुलिस की चार अतिरिक्त बटालियन के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख उग्र श्रमिकों ने पथराव शुरू कर दिया। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों ने भी पत्थर चला लाठीचार्ज किया।

डीसीपी (साउथ) हामिद अख्तर ने बताया कि जांच में फिलहाल यही सामने आया है कि ठेकेदार लवली सिंह ने श्रमिक नसीम (मशीन आपरेटर) को मारा था। थप्पड़ मारा या कैंची यह अभी स्पष्ट नहीं है। दोनों पक्षों के तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है। घायल श्रमिक व ठेकेदार निजी अस्पताल में दाखिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+