आज रद्द हो सकता है किंगफिशर का लाइसेंस

वैसे नागर विमानन महानिदेशालय किंगफिशर की उड़ान का परमिट रद्द करने पर विचार कर रहा है। महानिदेशालय का कहना है कि कपंनी के पास विमान उड़ाने के लिए पायलट नहीं है लेकिन कंपनी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है।
कंपनी की माली हालत ठीक नहीं है, वो कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रही है। किंगफिशर,विमानों की समय सारणी पूरी नहीं कर पा रहे हैं जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि किंगफिशर एयरलाइंस को फरवरी के अंत में डीजीसीए द्वारा नोटिस जारी कर पूछा गया था कि उसका लाइसेंस क्यों न रद्द कर दिया जाए क्योंकि कंपनी ने बिना पूर्व घोषणा के उड़ानें रद्द कर दी थीं। इसके लिए उसे 15 दिन का समय भी दिया गया था लेकिन कंपनी की ओर कुछ कहा नहीं गया।












Click it and Unblock the Notifications