नरम पड़े रावत कहा बहुगुणा से कोई मतभेद नहीं

Harish Rawat
देहरादून। लगता है मीडिया में लगातार कई दिनो से सुर्खियां बना रावत-बहुगुणा मामला सुलझ गया है और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है वो भी विजय बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में। क्योंकि अभी तक बेहद ही तल्ख अंदाज में नजर आ रहे हरीश रावत रविवार को काफी नर्म दिखें। उन्होंने साफ कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं है और जो समस्या पैदा हुई है, उसका समाधान पार्टी के भीतर ही खोजने की कोशिश की जा रही है और हम उसे मिल बैठ कर सुलझा लेंगे। राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और उनकी पार्टी राज्य के लोगों से किये वादे जरूर पूरा करेगी।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी यही बात दोहरायी औऱ कहा कि हरीश रावत का कद बहुत बड़ा है, थोड़ी नाराजी है तो यह हमारे घर का मामला है जिसे हम सुलझा लेंगे। उनके कुछ विचार हो सकते हैं, उनकी कुछ भावनाएं हो सकती हैं, लेकिन वो कूटकूट के कांग्रेसी हैं और कूटकूट के सोनिया भक्त हैं इसलिए मुझे नहीं लगता है कि कोई दिक्कत होने वाली है। गौरतलब है कि विजय बहुगुणा जोशी के सीएम बनाये जाने से हरीश रावत और उनके समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया था। हरीश

रावत ने मनमोहन सिंह के कैबिनेट पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा जा रहा था कि वो अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं। वहीं विजय बहुगुणा जोशी ने केवल अकेले ही मंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ केवल 10 विधायक नजर आये थे। आपको बता दें कि उत्तराखंड में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस ने बीएसपी की तीन और यूकेडी की एक सीट के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+