फिर साईकिल से राज्यसभा जाने को तैयार जया बच्चन

जया बच्चन के अलावा सपा की ओर से पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री किरणमय नंदा, ब्रज भूषण तिवारी और नरेश अग्रवाल आज प्रत्याशी के रूप में पर्चा भर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बड़े अचरच की बात होगी क्योंकि जया बच्चन को राजनीति में लाने का पूरा श्रेय केवल सपा के लिए बीता हुआ कल बन चुके अमर सिंह को जाता है। जिनके कारण ही मुलायम सिंह ने जया बच्चन को राज्यसभा का टिकट दिया था।
लेकिन जब अमर सिंह को पार्टी से निकाला गया तो अमर सिंह को उम्मीद थी कि जया भी पार्टी छोड़ देंगी लेकिन सपा ने राज्यसभा सदस्य बनने से इंकार कर दिया लेकिन अमर सिंह के कहने पर सपा नहीं छोड़ी। जिस बात से अमर सिंह काफी व्यथित नजर आये थे। अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच आयी कड़वाहट का भी कारण यही बताया गया था। हाल ही में अखिलेश की ताजपोशी में भी जया बच्चन नजर आयी थीं।












Click it and Unblock the Notifications