अखिलेश की मौजूदगी में जया ने भरा राज्यसभा का नामंकन

इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव और पार्टी की वरिष्ठ नेता अम्बिका चौधरी उपस्थित थे। जया बच्चन ने यह नामंकन भरके यह साबित कर दिया कि बच्चन परिवार और मुलायम परिवार के बीच में कड़वाहट नहीं है।
आपको बता दें कि राजनीति में लाने का पूरा श्रेय केवल सपा के लिए बीता हुआ कल बन चुके अमर सिंह को जाता है। जिनके कारण ही मुलायम सिंह ने जया बच्चन को राज्यसभा का टिकट दिया था।
लेकिन जब अमर सिंह को पार्टी से निकाला गया तो अमर सिंह को उम्मीद थी कि जया भी पार्टी छोड़ देंगी लेकिन सपा ने राज्यसभा सदस्य बनने से इंकार कर दिया लेकिन अमर सिंह के कहने पर सपा नहीं छोड़ी। जिस बात से अमर सिंह काफी व्यथित नजर आये थे। अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच आयी कड़वाहट का भी कारण यही बताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications