सचिन तेंदुलकर तुम पर देश को अभिमान है:मनमोहन सिंह

सचिन के नाम अब 51 टेस्ट शतक और 49 एकदिवसीय शतक दर्ज हो गए हैं। सचिन के इस महान शतक के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बधाई दी। पीएम मनमोहन सिंह ने टि्वटर पर लिखा है कि सचिन आप पर पूरे देश को गर्व है। आप को बहुत बहुत बधाई।
ऐसी प्रतिक्रिया राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने भी सचिन को दी है। उन्होंने सचिन को इस बात के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं दी है। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा सचिन आप ने असंभव को संभव कर दिखाया है। आप देश के लाल हैं। आप ने देश को इतराने का मौका दिया। पूरा देश आप का सम्मान करता है इसलिए आपको लोग क्रिकेट का भगवान कहते हैं।
सचिन तेंदुलकर बांग्लादेश के खिलाफ फॉर्म में लौट आए बहुप्रतिक्षित 100वें शतक को पूरा कर लिया। सचिन ने अपना यह महाशतक 138 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्का ठोकते हुए पूरा किया। बांग्लादेश के खिलाफ सचिन का यह पहला वनडे शतक है। सचिन के इस शतक के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है। लोग सचिन के लिए नाच रहे हैं, मिठाईयां बांट रहे है और मस्ती में झूम रहे है। क्लिक करें: आखिरकार सचिन का महाशतक पूरा












Click it and Unblock the Notifications