ममता एक्सप्रेस ने मारी रेलमंत्री को टक्कर
ममता बनर्जी दोपहर से ही रेलबजट से असंतुष्ट दिखाई दे रही हैं। वो शुरू से ही यात्री किराया बढ़ाये जाने के विरोध में हैं। सुबह उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि इस बजट में उनकी राय नहीं ली गई। यही नहीं त्रिवेदी से नाराज ममता ने मुकुल रॉय को रेलमंत्री बनाने की सिफारिश की है। खैर यहां कांग्रेस कुछ कर भी नहीं सकती, क्योंकि तृणमूल और कांग्रेस के बीच हुई डील के मुताबिक रेल मंत्री वही होगा जिस पर बनर्जी की ममता बरसेगी।
ममता बनर्जी ने देर शाम कहा है कि वो किराया बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव वापस करवा कर रहेंगी। उसके लिए उन्हें चाहे कुछ भी करना पड़े। वैसे ममता की दबंगई से यूपीए सरकार भी खासी डरी हुई है, क्योंकि अगर उन्होंने यूपीए से समर्थन वापस ले लिया तो सरकार गिर सकती है। हालांकि एक कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि अगर त्रिवेदी को हटाया गया तो वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
उधर त्रिवेदी ने कहा है कि वो हर वो काम करेंगे जो रेल के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, "मैंने वही किया है जो भारत का कोई भी नागरिक रेल मंत्री होते हुए करता। मैं नहीं जानता कि किराया वृद्धि
वापस लेने की बातें क्यों की जा रही हैं। किराया वृद्धि वापस नहीं होगी। इस्तीफा देना मेरी प्राथमिकता नहीं है। अच्छी सफाई के लिए पैसे की जरूरत है। मैंने अपना काम र दिया है, बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया है।"













Click it and Unblock the Notifications