कुख्‍यात आतंकवादी ने मांगी चुनाव लड़ने की अनुमति

terrorist
नयी दिल्ली। 13 सितंबर 2008 में दिल्‍ली सिलसिलेवार विस्फोट मामले में आरोपी और इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादी ने दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाकर 2012 एमसीडी चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार के सामने पेश याचिका में आरोपी जिया उर रहमान ने आगामी एमसीडी चुनावों में वार्ड संख्या 205 (जाकिर नगर) से अपना नामांकन भरने की अनुमति मांगी है।

रहमान फिलहाल अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है। रहमान के अलावा 12 अन्य आरोपियों पर इस घटना में कथित भूमिका को लेकर मामला चल रहा है। आवेदन में कहा गया कि आवेदक (जिया उर रहमान) को अहमदाबाद की साबरमती जेल के जेल अधीक्षक के जरिये अपना नामांकन भरने की अनुमति प्रदान की जाए क्योंकि वह दिल्ली नगर निगम अधिनियम की धारा नौ के अंतर्गत किसी भी तरह अयोग्य नहीं है। अदालत में इस याचिका पर कल सुनवाई होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+