भारतीय भ्रष्टाचार और घोटालों से परेशान

वैश्विक अनुसंधान फर्म इप्सॉस के सर्वेक्षण के द्वारा सामने आया कि 71 प्रतिशत भारतीयों को भ्रष्टाचार और राजनीतिक घोटाले उनको सबसे ज्यादा चिंतित करते है। भारतीय नागरिकों के लिए आतंकवाद सबसे बड़ी चिंता है। 38 प्रतिशत भारतीयों के लिए सबसे ज्यादा चिंता का विषय आतंकवाद है, 34 प्रतिशत के लिए अपराध और 31 फीसदी गरीबी को सबसे बड़ी चिंता की वजह बता रहे है।
28 प्रतिशत भारतीयों के लिए बेरोजगारी और नौकरी गंभीर चिंता का विषय है। 15 प्रतिशत करों से और 14 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा से को लेकर परेशान है। इस सर्वेक्षण में 24 देशों के 18,000 लोगों को शामिल किया गया है। भारत में अभी हाल ही में भ्रष्टाचार और घोटालों की कई घटनाए खुलकर सामने आई है। विश्व स्तर पर 49 प्रतिशत लोगो के सामने बेरोजगारी सबसे समस्या है।












Click it and Unblock the Notifications