आरूषि हत्याकांड में राजेश तलवार को मिली जमानत
दिल्ली
(ब्यूरो)। देश के सबसे जटिल मामले आरुषि-हेमराज मर्डर केस में गाजियाबाद की सीबीआई अदालत ने डॉक्टर राजेश तलवार को 11 अप्रैल तक जमानत दे दी है। हालांकि हर बार की तरह सीबीआई ने तलवार की जमानत याचिका का विरोध किया। पर सीबीआई कोर्ट उससे सहमत नहीं हुई और उन्हें जमानत दे दी। id="toptextpromo">सीबीआई
ने कोर्ट में राजेश तलवार की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि उन्हें जेल भेजा जाए क्योंकि उनके बाहर रहने पर सुबूतों से छेड़छाड़ की आशंका है। गौरतलब है कि गाजियबाद से केस दिल्ली ट्रांसफर होने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद सीबीआई की विशेष ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रीति सिंह की कोर्ट में राजेश तलवार की पेशी हुई। नूपुर तलवार कोर्ट में पेश नहीं हुई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बता
दें कि 27 दिसंबर 2010 को आरुषि-हेमराज मर्डर केस में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी। लेकिन जेएम सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया था। साथ ही सीबीआई को फटकार लगाते हुए मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। अदालत ने अपने फैसले पर सीबीआई की जांच प्रक्रिया पर भी गंभीर टिप्पणी की थी।











Click it and Unblock the Notifications