रेल बजट आज, यात्री किराये पर होगी सबकी निगाहें

Dinesh Trivedi
नई दिल्ली। आज भारतीयों के लिए एक बड़ा दिन है। क्योंकि आज बहुप्रतिक्षित रेल बजट पेश होने जा रहा है। काफी दिनों से चर्चा है कि इस बार के रेल बजट में यात्री किराया बढ़ सकता है। लेकिन जिन हालातों से इस समय देश की सरकार जूझ रही है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि किराया ना बढ़ाया जाये। हाल ही में विशेषज्ञ समितियों ने कहा कि सुरक्षा और आधुनिकीकरण से सम्बंधित सिफारिशों को लागू करने के लिए रेलवे को अगले पांच सालों में लगभग नौ लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।

सूचना- दोपहर 12 बजे से लाइव अपडेट वनइंडिया पर

इतनी बड़ी राशि कहां से आएगी इसे लेकर कोई स्पष्ट योजना नहीं है। इसी लिए यात्री किराया बढ़ाने की बात कही जा रही थी क्योंकि यात्री किराया 2002-03 के बाद बढ़ाया नहीं गया है। लेकिन पूर्व रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी यात्री किराया बढ़ाए जाने के खिलाफ हैं। रेल मंत्री त्रिवेदी तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं।

खबर यह भी है कि रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन की सौगात दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार रेल बजट में सुरक्षा और संरक्षा को लेकर कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं। कई स्थानों पर डबल डेकर ट्रेन दिए जाने के भी संकेत मिले हैं।

रेल बजट से पहले आई सैम पित्रोदा कमेटी की रिपोर्ट में रेल सुरक्षा को लेकर कई चिंताएं जताई गई हैं। इसलिए हो सकता है कि त्रिवेदी के पिटारे में ऐसा कुछ निकले जो देश के लिए तोहफा साबित हो। सुरक्षा के मद्देनजर भी कई नयी चीजें होने की उम्मीदी जताई जा रही है। रिपोर्ट में रेलवे के आधुनिकीकरण के साथ करीब बीस हजार किमी रेलवे लाईन और रेलवे क्रासिंग को अपग्रेड करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+