रेल किराया बढ़ा, अब बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम

 Petrol
नई दिल्ली। रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने लोकसभा में अपना रेल बजट पेश करते हुए ट्रेन का किराया बढ़ा दिया है। इसके बाद अब पेट्रोल के दाम बढ़ना तय हो गया है। क्‍योंकि अब ममता बनर्जी पेट्रोल के दाम की खिलाफत नहीं कर पायेंगी।

लेकिन हमेशा महंगाई को लेकर जनता के साथ खड़े होने का दावा करने वाली तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगर रेल किराये में बढ़ोत्तरी को हां करती हैं तो उनके सारे दावे झूठे और कोरे साबित होंगे। ममता बनर्जी के पास फिर कोई तर्क नहीं रह जायेगा पैट्रोल के दामों को बढ़ने से रोकने के लिए।

क्योंकि पैट्रोल से चलने वाले लोगों की तुलना में रेल से चलने वाले लोगों की तादात बहुत ज्यादा है। ऐसे में रेल किराया बढ़ना सीधे गरीब के पेट पर चोट करना है जिसके चलते ममता के सारे वादे और दावों का कोई मोल नहीं रह जायेगा। केन्द्र सरकार को भी ममता से तर्क करने का मौका मिल जायेगा और उनसे डर-डर कर रहने वाली यूपीए सरकार के अंदर भी ताकत आ जायेगी, जिसके बाद वो धड़ल्ले से पैट्रोल की कीमतों में इजाफा करेगी।

जो पिछले दो या तीन बार से ममता के तीखे तेवरों की वजह से नहीं बढ़ा है। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि दिनेश त्रिवेदी के मुंह से आज क्या घोषणाएं होती है क्योंकि भले ही लोकसभा में दिनेश त्रिवेदी रेल बजट पेश करें लेकिन उनके मुंह से जो भी आवाज आयेगी उसमें शब्द तो ममता बनर्जी के ही होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+