शेहला मर्डर: आवाज की जांच बताएगी संबंधो की गहराई

सीबीआई पूछताछ के दौरान जाहिदा, सबा और शाकिब की आवाज का नमूना लिया गया है, अब रिकार्ड की गयी आवाज से इसको मिलाया जाएगां। भाजपा विधायक ध्रुवनारायण सिंह के आवाज की भी जांच की जा सकती है। इन चारों के लिखावट की भी जांच की जा सकती है। ऐसी आशंका है कि ये सभी आपस में संपर्क में थे।
आवाज मैच होनें के बाद हत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। आवाज का मैच होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि सीबीआई के पास ना कोई चश्मदीद गवाह है और ना ही हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार की बरामद हुआ है। इस टेप से एक दूसरे के संबंधो की गहराईयों का भी खुलासा हो सकता है।
जाहिदा पर शक गहराने के बाद से ही सीबीआई ने फोन टेप कराना शुरू कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications