हरीश रावत ने मनमोहन सिंह को अपना इस्तीफा भेजा

हरीश रावत का कहना है कि मौजूदा हालात में वो काम करने की स्थिति में नहीं है इसलिए वो ऐसा कह रहे है। खबर ऐसी भी है हरीश रावत अपने समर्थकों को लेकर अलग पार्टी भी बना सकते हैं। बसपा ने भी हरीश रावत को ही समर्थन दिया है। इसलिए रावत के अलग होने पर बसपा कांग्रेस से अलग हो सकती है।
खबर है कि रावत समर्थक विधायकों ने सोमवार रात एक बैठक की। रावत समर्थक यह जानना चाहते हैं कि उनको इस पद के लिए क्यों नहीं चुना गया। उन्होंने रावत के समर्थन में 16 विधायक होने का दावा किया है।
गौरतलब है कि सोमवार को सोनिया गांधी ने विजय बहुगुणा को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने की घोषणा की थी। बहुगुणा टिहरी गढवाल से सांसद हैं। वे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज भी रह चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रीता बहुगुणा के भाई हैं।
घोषणा के बाद जब विजय बहुगुणा और रीत बहुगुणा हरीश रावत के घर पहुंचे थे तो वहां उनके समर्थकों ने जमकर उन दोनों के खिलाफ नारेबाजी की थी और कहा कि राहुल के साथ घूमने पर रीता को ईनाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications