'Chutia' के चक्‍कर में फेसबुक ने उड़ाये हजारों अकाउंट

Facebace
जोरहाट। हिन्‍दी भाषा में बेवकूफ की जगह इस्‍तेमाल किया जाने वाले शब्‍द के धोखे में फेसबुक ने हजारों सब्‍स्‍क्राइबर्स की आईडी डिलीट कर दी, जिसके बाद ऑल इंडिया सूतिया स्‍टूडेंट्स यूनियन ने फेसबुक के खिलाफ जंग छेड़ दी है। असल में असम में अंग्रेजी शब्‍द Chutia को सूतिया पढ़ा जाता है, जबकि हिन्‍दी में इस शब्‍द को अश्‍लील माना जाता है।

असम के छात्रों की मानें तो सूतिया कम्‍युनिटी का एक सुनहरा इतिहास है और इससे हजारों छात्र जुड़े हुए हैं। संवाददाताओं से बातचीत में शनिवार को संगठन के महासचिव ज्‍योति प्रसाद सूतिया ने कहा, "फेसबुक ने असम की सूतिया कम्‍युनिटी से जुड़े सभी अकाउंट ब्‍लॉक कर दिये हैं। फेसबुक को नहीं पता कि असम में सूतिया कम्‍युनिटी संस्‍कृति को आगे बढ़ाने वाली कम्‍युनिटी है।"

ज्‍योतिप्रसाद सूतिया ने कहा है कि फेसबुक के विरोध में संगठन के सदस्‍य सोमवार को असम के पांच जिलों में फेसबुक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि उनकी डिमांड है कि फेसबुक जनता के समक्ष एक माफीनामा जारी करे। कम्‍युनिटी के ज्‍योतिप्रसाद सूतिया का कहना है कि कम से कम फेसबुक को कम्‍युनिटी ब्‍लॉक करने से पहले हमसे पूछना चाहिये था। हमारे बारे में जानना चाहिये था।

उन्‍होंने बताया कि जिन लोगों के अकाउंट ब्‍लॉक किये गये हैं, उनमें कई प्रसिद्ध कलाकार कृष्‍णमोनी सूतिया जैसे तमाम प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हैं। यही नहीं सूतिया कम्‍युनिटी एक आदिवासी प्रजाति से निकल कर आयी है। असम में आप ऐतिहासिक सूतिया साम्राज्‍य से जुड़े ऐतिहासिक स्‍थल हैं। हम चाहते हैं कि सभी के अकाउंट तुरंत ऐक्टिवेट किये जायें। इस संबंध में सूतिया कम्‍युनिटी ने राज्‍य सरकार पर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+