यूपी में अलिखेश के सामने 10 बड़ी चुनौतियां
अलिखेश के सामने 10 बड़ी चुनौतियां
1- उत्तर प्रदेश में जब भी सपा की सरकार आयी तब उनके शासन में गुंडा राज का बोलबाला रहा, विरोधियों के द्वारा उनके शासन में गुंडाराज का दाग लगाया जाता रहा है। अब पार्टी के सामने पहले बड़ी समस्या यही है कि कैसे हटेगा पार्टी पर गुंडाराज का दाग?
2- सपा में बाहुबली नेता का बोलबाला है रहा है अब देखना यह है कि अखिलेश का शासन कैसे इसपर काबू पातें है?
3- सपा ने जनता को लुभाने के लिए जो वादे किए है उनको पूरा करने के लिए हर साल 90 हजार करोड़ की राशि कहां से आएगी?
4- छवि कैसे बदलेंगे गुंडा राज की छवि वो भी ऐसे कार्यकर्ताओं के बल पर जो गुंडई के लिए मशहूर हैं?
5- यूपी के विकास के लिए कैसे आयेंगे बड़े निवेश या बड़ी कंपनियां?
6- रोजगार की दृष्टि से क्या सिर्फ नोएडा और गाजियाबाद ही विकसित होंगे। बाकी शहरों का क्या होगा?
7- क्या वो कानपुर को दोबारा से इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित कर पायेंगे?
8- बिजली की समस्या से कैसे निपटेंगे, दूसरे राज्यों से बिजली लेंगे या फिर यूपी मे ही संयंत्र बैठाएंगे?
9- मायावती सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को रोक दिया जाएगा या उनको आगे बढ़ाया जाएगा?
10- उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ऐसा कौन का कदम उठाती है जिससे योजनाओं में होने वाले घोटालों को रोका जा सके?
इन 10 चुनौतियों को पूरा करने में अगर सपा सरकार सफल रहती है, तो वाकई उसकी सरकार सुशासित सरकार कही जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications