घोषणा पत्र के सभी वायदे पूरे किए जाएंगे: अखिलेश
अखिलेश यादव प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे इसकी औपचारिक घोषणा होने के बाद अखिलेश यादव मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उन्हें जो समर्थन मिला है वह जनता का प्यार है जिसकी वजह से सपा सरकार बनाने की स्थिति में आ गयी है। अखिलेश ने कहा कि जनता ने सपा पर जो भरोसा जताया है वह पूरा किया जाएगा और राज्य में एक बेहतरीन तथा जनता की हित में कार्य करने वाली सरकार की स्थापना होगी। उन्होंने बताया कि आजम खां ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था जिसे शिवपाल यादव ने अपना समर्थन दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि पहले सभी चाहते थे कि पिताजी मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठें लेकिन उन्होंने स्वयं मना कर दिया जिसके बाद यह तय किया गया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री का पद सौंपा जाए। उन्होंने जनता को यह याद दिलाने का प्रयास किया सरकार बनने के बाद उनके साथ कोई धोखा नहीं किया जाएगा और पार्टी के सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता किसानों के कर्ज माफी की बात को भी दोहराया और कहा कि किसानों को सपा सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया औैर एक दूसरे को बधाई दी।













Click it and Unblock the Notifications