सपा विधायक ने वाहन से कांस्टेबल को कुचला
मुरादाबाद के बिसैली क्षेत्र से सपा के विधायक आशुतोष आर्या की गाड़ी ने शनिवार को एक कांस्टेबल को कुचल ड़ाला। जिस समय यह दुर्घटना हुई उस उस समय विधायक आशुतोष आर्या खुद गाड़ी में मौजूद थे। गौरतलब है कि इससे पहले सीतापुर के सेउता विधानसभा सीट से चुने गये विधायक महेंद्र कुमार सिंह उर्फ झीनू बाबू ने तो हद ही कर दी थी। जिन लोगो ने उनको वोट नहीं दिया था उन्होंने उनका घर ही जलाना शुरू कर दिया।
चुनाव के पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अखिलेश यादव का बयान आया था कि अब उत्तर प्रदेश में गुंडाराज बर्दास्त नहीं होगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होगी। गुंडाराज के लिए बदनाम समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी का माहौल शुरू हो गया है। मंगलवार को संभल और फिरोजबाद समेत छह जिलों में जमकर उत्पात मचा।
जिसमें संभल में 7 वर्षीय बच्ची की जीत के जश्न में मौत हो गई। जबकि फिरोजाबाद में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प में शानू नाम के एक एसपी कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई, एंव झासी में पत्रकारो को काफी देर तक बंधक बना लिया गया था और कैमरे भी तोड़े गये।
गौरतलब है कि एसपी कार्यकर्ता सबसे पहले झांसी में बेकाबू हुए जहां उन्होंने एसपी कार्यकर्ता की हार की खीझ मीडियाकर्मियों पर निकाली। एसपी कार्यकर्ताओं ने मुलायम के गुंडाराज की हद तो तब हो गई जब 4000 कार्यकर्ताओं ने मिलकर 20 मीडियाकर्मियों को बंधक बना लिया।
आगरा में बसपा के सांसद के घर पर सपाईयों ने पथराव किया और जमकर बवाल काटा। इस मामले में बीएसपी सांसद ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। मगर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
बहुमत में आते ही अखिलेश यादव ने कहा था कि गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस घटना को अपनी पार्टी को बदनाम करने वाला कदम बताया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस गुंडागर्दी में पार्टी के जो भी कार्यकर्ता शामिल हैं उन्हें पार्टी से बर्खास्त किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications