दिल्‍ली का इंदिरा गांधी एयरपोर्ट सबसे असुरक्षित

IGI Airport
दिल्ली (ब्यूरो)। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को आप सबसे असुरक्षित एयरपोर्ट कह सकते हैं। दिल्ली जहां आतंकियों के निगाह पर है वैसे में किसी भी व्यक्ति का सुरक्षाकर्मियों की आंख में धूल झोंक एयरपोर्ट में घुस जाना न केवल खतरनाक है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ है।

खबर है कि नशे में धुत्त एक शख्स एयरोब्रिज तक पहुंच गया। उसे वहां तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई। उसे किसी ने भी नहीं रोका इसी से समझ सकते है कि एयरपोर्ट पर वास्तव में तैनात सुरक्षा जवानों में कितनी मु्स्तैदी है। जेट एयरवेज के कर्मचारी ने उसे देखा तो सुरक्षाकर्मियों को खबर की गई।

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षा को धता बताकर एक व्यक्ति एयरोब्रिज तक पहुंच गया। वहां जब कुछ एयरलाइंस कर्मचारियों ने उसे देखा तो इसकी शिकायत सुरक्षाकर्मियों से की। उसे हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नजदीक से विमान देखना चाहता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने बिहार के मधुबनी निवासी राम लखन मुखिया (53) को पुलिस के हवाले किया। वह बिना किसी कागजात के गेट संख्या 11 से एयरपोर्ट के अंदर घुस आया था। रामलखन मुंबई में बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।

कापसहेड़ा इलाके में उसकी बेटी रहती है जिसके पास वह मिलने आया था। पुलिस पूछताछ में रामलखन ने बताया कि घर एयरपोर्ट के नजदीक होने से वह हवाई जहाज देखने के लिए घुस गया। उधर, एयरपोर्ट के अतिसुरक्षित क्षेत्र में प्रवेश करने को सुरक्षा में चूक माना जा रहा है।

सीआईएसएफ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रामलखन के खिलाफ बिना किसी सुरक्षा कागजात के एयरपोर्ट में घुसने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जमानत दे दी गई। इस घयना ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+