अखिलेश यादव ही होंगे यूपी के अगले मुख्‍यमंत्री!

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री पद को लेकर तस्‍वीर साफ होती दिख रही है। अभी अभी सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि अखिलेश यादव ही राज्‍य के अगले मुख्‍यमंत्री होंगे। पता चला है कि मुलायम ने अपने सहयोगियों को अखिलेश को ताज पहनाने के लिए राजी कर लिया है, हालांकि पार्टी के युवा कार्यकर्ता व कई वरिष्‍ठ नेता अखिलेश को सीएम पद देने के लिए राजी हैं। यही नहीं आजम खां को स्‍पीकर बनाये जाने का भी फैसला हुआ है। हालांकि इस बात की औपचारिक घोषणा कल शनिवार को की जायेगी।

बुधवार को संसदीय दल की बैठक में अखिलेश के नाम पर मुहर तो लग गई थी, लेकिन कुछ नेताओं के नाराज होने की वजह से अंतिम फैसला नहीं लिया गया। हालांकि तब अखिलेश ने मीडिया से कहा था कि मुलायम सिंह यादव ही सीएम होंगे। अब सपा सूत्रों से खबर मिली है कि 38 वर्षीय अखिलेश ही इस पद पर बैठेंगे। हालांकि हम आपको बता दें कि अगर अखिलेश सीएम बनते हैं तो वो राज्‍य के सबसे युवा सीएम होंगे। शुक्रवार देर रात चली इस बैठक में आजम खां को स्‍पीकर बनाये जाने की भी बात उठी है।

हम आपको बता दें कि हमने जब भी चुनाव के दौरान सपा के किसी भी युवा नेता से बात की तो उसने यही कहा कि वो युवा नेतृत्‍व में काम करना चाहते हैं। समाजवादी छात्र सभा, युवजन सभा, लोहिया वाहिनी और अधिवक्‍ता संगठन के नेता भी अखिलेश को ही सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+