पति नरेन्द्र को गर्भवती पत्नी मधु ने दी मुखाग्नि

Fire
लालपुरा। 30 साल के आईपीएस नरेन्द्र के पार्थिव शरीर को उनकी गर्भवती पत्नी और आईएएस अधिकारी मधु ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर नरेन्द्र का पूरा परिवार और गांव के लोग उपस्थित थे।

सबकी भीगी पलकें इस दर्दनाक घटना की गवाह बनीं किसी को होश ही नहीं था, हर कोई यही सोच रहा था कि आखिर इतनी बड़ी अनहोनी हो कैसे गयी, इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार कौन है, आखिर इसके पीछे कौन वो कठोर कुकर्मी है जिसने एक संपन्न और हंसते-खेलते परिवार की खुशियों में आग लगा दी, एक बूढ़े बाप से उसकी लाठी और एक सुहागन से उसका सिंदूर और एक बच्चा जो कि अभी दुनिया में आया नहीं है उसके ऊपर से पिता का साया छीन लिया।

आपको बता दें कि मुरैना के आईपीएस अधिकारी नरेन्द्र कुमार की गुरूवार को दोपहर के ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी थी। लेकिन नरेन्द्र के पिता केशव देव ने मीडिया से कहा कि उनके बेटे नरेन्द्र की हत्या की गई है,जो कि राजनीतिक पंडितो की साजिश है। उन्होंने साफ तौर पर प्रदेश की सरकार और पुलिस वालों पर निशाना साधा और कहा कि मेरे बेटे की मौत के पीछे कुछ लोगों की साजिश हैं।

केशव देव ने कहा कि मेरे बेटे ने होली के एक दिन पहले मुझसे बात की थी उसने मुझसे कहा कि पापा मेरे ऊपर यहां बहुत राजनैतिक दवाब है। केशव ने कहा कि मेरी बहू जो कि आईएस अधिकारी है, उस पर एक डीजीपी ने कुछ काम करने का दवाब डाला था लेकिन जब उन्होंने काम करने से मना कर दिया तो उन्हें बार-बार तबादला कर के हटाया जा रहा है, लेकिन मुझे डर है कि अगर मैं कुछ बोलूंगा तो मेरी बहू के साथ भी कोई अनहोनी हो सकती है।

केशव देव ने कहा मैं भी पुलिस का मुलाजिम हूं कि लेकिन पुलिस की ओर से मुझे कुछ भी बताया नहीं जा रहा है। अगर लोकल पुलिस ने मेरे बेटे का साथ दिया होता तो नरेन्द्र की मौत ना होती। नरेन्द्र के पिता ने कहा प्रदेश के सीएम को इस बात की जानकारी थी लेकिन उन्होंने कुछ किया नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+