'कांग्रेस ने चुकाई लोकपाल के विरोध की कीमत'

दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर अन्‍ना हजारे ने कहा कि अगर मजबूत लोकपाल बिल कांग्रेस ने लाया होता तो आज यूपी में ये दिन नहीं देखना पड़ता। चुनाव परिणामों में उसकी स्‍ि‍थति बेहतर होती। भ्रष्‍टाचार के मामलों का कांग्रेस की चुनाव परिणाम पर भी पूरा असर पड़ा है। अगर कांग्रेस मजबूत लोकपाल लेकर आती तो जरूर कांग्रेस जनता समर्थन करती।

अन्‍ना हजारे ने कहा कि कांग्रेस निकंमा विधेयक लेकर आना चाहती थी इसी का परिणाम उसको भुगतना पड़ा है। दूसरी तरफ टीम अन्‍ना की सदस्‍या किरण बेदी ने कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि एक प्रभावशाली बिल का विरोध करने की कीमत कांग्रेस को भुगतना पड़ा।

किरण बेदी ने ट्वीटर पर ट्वीट किया था कि कांग्रेस ने भ्रष्‍टाचार विरोधी अभियान को बदनाम करने के लिए अपनी सत्‍ता का प्रयोग किया जिसके कारण उसके कार्यकर्ताओं की सारी मेहनत बर्बाद हो गयी। लोकपाल विधेयक के विरोध के कारण कांग्रेस को यह नुकसान उठाना पड़ा, और आगे भी उठाना पड़ेगा। मतदाताओं ने उनके लोकपाल विरोधी अभियान का सबक सिखा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+